इंदौर में मां ने अपनी 8 महीने की बच्ची को हौज में डुबोकर मार डाला, जानिए क्या है कारण

 इंदौर
प्रजापत नगर में एक मां ने अपनी आठ माह की बच्ची को हौज में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोप स्वीकार लिया है। वह सास-ससुर से परेशान थी। उससे झगड़ा करते थे। बच्ची भी उसको नहीं देते थे। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है।

ये भी पढ़ें :  मासूम की जिंदगी की जंग: दिल में छेद वाली बच्ची को एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

कारखाना में काम करने वाले अविनाश चौहान की बच्ची मायरा के गुम होने से हड़कंप मच गया। रहवासियों की मदद से तलाश शुरू की गई। अविनाश की पत्नी वर्षा हौज पर खड़ी हो गई। लोगों ने हौज में देखने का कहा तो बहाना बनाने लगी।

वर्षा ने अविनाश से दूसरी शादी की थी

ये भी पढ़ें :  एम.पी. ट्रांसको के लखनादौन सबस्टेशन में जटिल ब्लैक स्टार्ट मॉकड्रिल संपन्न

लोगों ने जैसे ही ढक्कन खोला, बच्ची पानी में डूबी हुई थी। वर्षा का पहले पति से तलाक हो चुका है। उसने अविनाश से दूसरी शादी की है। उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं है। सास-ससुर इस कारण उसे बच्ची नहीं देते थे। इस पर उसका विवाद होता था। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक अभी मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है।

ये भी पढ़ें :  पुलिसकर्मियों की अस्पताल में कैदी के साथ शराब पार्टी, VIDEO सामने आने के बाद 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment