Breaking
25 Nov 2026, Wed

बड़वानी RTO कार्यालय में कामों को करने मांगी 30 हजार की रिश्वत, महिला परिवहन अधिकारी और एजेंट गिरफ्तार

बड़वानी
 मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला बड़वानी जिले से सामने आया है. जहां लोकायुक्त की टीम ने जिला परिवहन अधिकारी और एक एजेंट को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें :  देशद्रोही बोलने के मामले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोर्ट में नहीं हुए पेश

दरअसल, जिला परिवहन अधिकारी रीना किराड़े ने एजेंट विवेक मलतारे के जरिए लाइसेंस रिन्युअल समेत 22 अन्य कार्यों के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता चेतन शर्मा ने जब अपने लंबित कार्य के लिए आरटीओ से संपर्क किया तो उन्होंने एजेंट से मिलने को कहा गया. एजेंट ने आरटीओ का हवाला देते हुए 30 हजार रुपए की मांग की. इस पर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें :  सीधी में RES दफ्तर में घूस का खेल! लोकायुक्त छापे में इंजीनियर, SDO फरार, महिला कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त टीआई प्रतिभा तोमर के अनुसार, बुधवार दोपहर को अंजड़ नगर स्थित गायत्री मंदिर के पास एजेंट विवेक मलतारे को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. विवेक मलतारे परिवहन कार्यालय का अधिकृत एजेंट है. लोकायुक्त ने आरटीओ रीना किराड़े और एजेंट विवेक मलतारे दोनों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *