श्रीनगर-कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनों की नियमित सेवाएं 7 जून से शुरू होंगी

श्रीनगर

श्रीनगर और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उत्तर रेलवे ने ऐलान किया है कि 7 जून 2025 से इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही हैं. ये ट्रेनें हफ्ते में छह दिन चलेंगी और इससे श्रीनगर से कटरा तक की दूरी बहुत कम समय में तय की जा सकेगी. खास तौर पर उन यात्रियों के लिए यह सुविधा बेहद फायदेमंद होगी, जो वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं या फिर कश्मीर घाटी से जम्मू क्षेत्र के बीच नियमित यात्रा करते हैं.

ये भी पढ़ें :  Niti Aayog Meeting : नीति आयोग की आठवीं बैठक में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल, केंद्र सरकार के सामने राज्य के रखी ये मांगे

इस रूट पर दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी – एक जोड़ी ट्रेन नंबर 26404 और 26403 के नाम से चलेगी, जबकि दूसरी जोड़ी ट्रेन नंबर 26401 और 26402 के नाम से. ये सभी ट्रेनें श्रीनगर और कटरा के बीच चलेंगी और बीच में बनिहाल स्टेशन पर भी रुकेंगी, ताकि रास्ते के यात्रियों को भी सुविधा मिल सके.
क्या है टाइमिंग

पहली जोड़ी में ट्रेन नंबर 26404 श्रीनगर से सुबह 8 बजे रवाना होगी और बनिहाल होते हुए सुबह 10:58 बजे कटरा पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 26403 दोपहर 2:55 बजे कटरा से चलेगी और शाम 5:53 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. दूसरी जोड़ी में ट्रेन नंबर 26401 कटरा से सुबह 8:10 बजे चलेगी और दोपहर 11:08 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. वापसी की ट्रेन नंबर 26402 दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और शाम 4:58 बजे कटरा पहुंचेगी.
आरामदायक सफर, होगा चहुंमुखी लाभ

ये भी पढ़ें :  CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ ₹5 में मिलेगा मछली-चावल

इन ट्रेनों की शुरुआत से घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच सफर करना और भी आसान हो जाएगा. वंदे भारत ट्रेनों को उनके आधुनिक डिब्बों, तेज रफ्तार और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है. इससे ना सिर्फ तीर्थ यात्रियों को बल्कि व्यापार, कामकाज और शिक्षा के लिए यात्रा करने वाले लोगों को भी बहुत फायदा होगा.

ये भी पढ़ें :  PM मोदी का श्रीनगर दौरा स्थगित, कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के लिए करना होगा इंतजार

अब यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनें पकड़ने या सड़क मार्ग से घंटों का सफर करने की ज़रूरत नहीं होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस की मदद से वे कुछ ही घंटों में कटरा या श्रीनगर पहुंच सकेंगे. इस सेवा से जम्मू-कश्मीर के दोनों हिस्सों के बीच नजदीकियां और संपर्क और भी मजबूत होंगे.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment