गरियाबंद में मजदूरों की पिकअप पेड़ से टकराई, एक की मौत, 3 घायल

गरियाबंद

छत्तीसगढ़ में लोग दुर्घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं. रोक के बावजूद पिकअप में श्रमिक ढोए जा रहे हैं. गरियाबंद जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. बारूका मोड़ के पास हुए भीषण हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई है. वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें :  कम उम्र में अनाथ हुए मिजोरम के किशोर इसाक, केआईटीजी में जीता स्वर्ण

जानकारी के अनुसार, केबल बिछई कार्य में लगे 7 श्रमिक पिकअप में सवार होकर पोंड से गरियाबाद की ओर आ रहे थे. नेशनल हाइवे 130 सी में बारूका मोड के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. वाहन सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-गौरेला पेंड्रा मरवाही में किसान सम्मेलन, सुशासन और महतारी वंदन कार्यक्रम की करें तैयारी, सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment