अमेरिका की कोको गाफ ने फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराया

अमेरिका की कोको गाफ ने फ्रेंच ओपन महिला एकल फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराया। कोको गाफ ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए सबालेंका को 6-7, 6-2, 6-4 से मात दी। इसके साथ ही कोको ने अपना रोलैंड गैरोस खिताब जीता। पहला सेट करीबी मुकाबले में गंवाने के बाद कोको ने अपने गियर बदले और अगले दो सेट में नंबर वन खिलाड़ी सबालेंका को छकाते हुए फ्रेंच ओपन जीता।

ये भी पढ़ें :  पूर्व वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का 67 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक

कोको गाफ ने जीत के बाद स्टैंड में मौजूद अपनी मां और कोचिंग टीम के साथ जीत का जश्न मनाया। दूसरी रैंकिंग वाली गाफ इससे पहले 2023 अमेरिकी ओपन जीत चुकी हैं। रोलां गैरो पर 2013 के बाद पहली बार दुनिया की पहले और दूसरे नंबर की खिलाड़ी के बीच फाइनल खेला गया। बारह साल पहले सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर खिताब जीता था। पिछले 30 साल में यह दूसरी बार है, जब खिताबी भिड़ंत शीर्ष दो खिलाड़ियों के बीच हुई है।

ये भी पढ़ें :  अभिषेक नायर ने रोहित शर्मा की पारी की तारीफ की: कहा, ‘धैर्य और दृढ़ता अद्भुत थी’

मैच के बाद गॉफ ने कहा, “ईमानदारी से कहूँ तो मुझे नहीं लगता था कि मैं ऐसा कर पाऊँगी।” वहीं सबालेंका ने कहा,“यह बहुत दुखदायी है। कोको को बधाई – वह मुझसे बेहतर खिलाड़ी है मैं तो अपना पहला रोलांड गैरोस खिताब जीतने का प्रयास कर रही थी।

तीन साल पहले फ्रेंच ओपन में पदार्पण करने वाली 18 साल की गाफ फाइनल में हार गई थी। उन्होंने इस बार फ्रांस की वाइल्ड कार्डधारी लोई बोइसों को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने मई में मैड्रिड ओपन में गाफ को हराया था । इस बार उन्होंने सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इगा स्वियातेक को 7-6, 4-6, 6-0 से मात दी।

ये भी पढ़ें :  चैंपियंस ट्रॉफी टीम में शामिल, फिर क्यों स्टॉइनिस ने ODI से लिया संन्यास

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment