Ramanujganj : टीएस सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री बनने पर समर्थकों में भारी उत्साह… जमकर की आतिशबाजी

 

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 30 जून, 2023

छत्तीसगढ़ के कद्दावर कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा किया गया है इससे बलरामपुर रामानुजगंज जिले के टीएस सिंहदेव के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

NSUI के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह के नेतृत्व में सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी इजहार करते हुए नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की वहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ये भी पढ़ें :  मोदी की उपलब्धि नोटबंदी है- सीएम भूपेश बघेल 

इस दौरान निरज गुप्ता, राहुल वर्मन, मिट्ठू सोनी, अबरार अंसारी, अमरनाथ यादव, फ़िरदौस आलम, हर्ष कश्यप, छितिज केसरी, विशाल गुप्ता, विवेक वर्मन, सोनू कश्यप, धीरज गुप्ता, कपिल यादव सहित एन एस यु आई एवम् युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सिंहदेव समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी

बुधवार की रात जैसे ही टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनाने की खबरें सामने आई तो सिंहदेव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार रात से ही रामानुजगंज में आतिशबाजी किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का माहौल है।

ये भी पढ़ें :  CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी: 238 पदों पर बड़ी भर्ती, CMO-डिप्टी कलेक्टर में सबसे ज्यादा वैकेंसी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

प्रतीक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री टी एस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ निश्चित रूप से सरगुजा संभाग की सभी सीटें कांग्रेस की झोली में आएंगी. राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा सही निर्णय लिया गया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment