कोरबा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर, 20 फीट नीचे नहर में गिरी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा

कोरबा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे नहर में गिर गई। कार में सवार लोग लापता हैं। यह घटना सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर मुख्य मार्ग पर आज सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें :  11–13 दिसंबर: बस्तर ओलंपिक 2025 की संभागीय प्रतियोगिताओं की तैयारी पूरी, डिप्टी CMs ने की समीक्षा

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब वह इस मार्ग से गुजर रहे थे तब उनकी नजर इस वाहन पर पड़ी। उन्होंने देखा कि नहर में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें :  सांप काटने पर सीधे पहुंचे अस्पताल स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

कार में कितने लोग सवार थे और कहां से कहां जा रहे थे, यह जानकारी अब तक सामने नहीं आई। कार सवार लोग लापता बताये जा रहे हैं। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  अक्षय तृतीया से पहले बाल विवाह पर सख्ती, डॉ. वर्णिका शर्मा के सख्त निर्देश

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment