कोरबा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर, 20 फीट नीचे नहर में गिरी, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा

कोरबा में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे नहर में गिर गई। कार में सवार लोग लापता हैं। यह घटना सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरमपुर मुख्य मार्ग पर आज सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें :  दंतेवाड़ा ब्रांड डेनेक्स : छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने देश-दुनिया में उद्यमिता को दिलाई नई पहचान, लिखी आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई इबारत

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब वह इस मार्ग से गुजर रहे थे तब उनकी नजर इस वाहन पर पड़ी। उन्होंने देखा कि नहर में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की गुणवत्ता जांच,स्वच्छता में कमी पर दुकान को नोटिस

कार में कितने लोग सवार थे और कहां से कहां जा रहे थे, यह जानकारी अब तक सामने नहीं आई। कार सवार लोग लापता बताये जा रहे हैं। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  केंद्र के साथ राज्य सरकार भी देगी सब्सिडी, घर में लगाए सोलर संयंत्र

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment