विमान हादसे से सदमे में दुनिया, चीन, जर्मनी, रूस और फ्रांस ने घटना पर भारत के साथ एकजुटता जताई

रूस
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे पर दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं। चीन, जर्मनी, रूस और फ्रांस ने इस दुखद घटना पर भारत के साथ एकजुटता जताई है। भारत में चीन के राजदूत  शू फेइहॉन्ग  ने विमान हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि इस दर्दनाक समय में वह सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं।
 
जर्मनी के विदेश मंत्री  जोहान वेडफुल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हम अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की चौंकाने वाली तस्वीरें देख रहे हैं। इस समय मेरी प्रार्थनाएं भारत के लोगों और उन सभी के साथ हैं जो अपने प्रियजनों के लिए चिंतित हैं।"

ये भी पढ़ें :  Durg Crime : हसन खान ने किया गौमाता के साथ गंदा काम... आधी रात गाय से रेप करते CCTV में हुआ कैद...हिंदुओं में आक्रोश

यह हादसा गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171  के साथ हुआ। यह विमान  हमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट  जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद  मेघाणीनगर इलाके  में विमान  दुर्घटनाग्रस्त हो गया । विमान में  कुल 242 यात्री  सवार थे।  मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अग्निशमन दल द्वारा आग बुझाने का काम किया जा रहा है और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मदद में जुटा है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment