मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में श्रमिकों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरसिंहपुर में श्रमिकों की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आए 3 श्रमिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हृदय विदारक घटना में घायल तीन अन्य श्रमिकों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। यह दुर्घटना शुक्रवार को एक मैरिज गार्डन में हुई।

ये भी पढ़ें :  गोंड समुदाय की युवा चित्रकार सुश्री सुशीला श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायल श्रमिकों के समुचित उपचार के लिए 50- 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  खजुराहो को सिविल अस्पताल तथा गढ़ा बागेश्वर धाम में नवीन स्वास्थ्य केंद्र की सौगात...

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment