Sawan 2023 : 19 साल बाद सावन में खास संयोग…. 59 दिनों का होगा पवित्र महीना, सोमवारी के ये चार व्रत ही होंगे मान्य

 

आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 04 जुलाई, 2023

इस वर्ष के सावन में 19 साल बाद अच्छा योग बन रहा है। मलमास के कारण इस बार सावन मास 59 दिनों का होगा। सावन में शश योग, गजकेसरी योग, बुध व शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य व बुध की युति से बुद्धित्य योग जैसे राजयोग का निर्माण हो रहा है।

यह व्यक्ति को सुख और शांति प्रदान करेगा। इस योग में महादेव की पूजा बहुत शुभ माना जाती है। आज से सावन शुरू हो रहा है। पहली सोमवारी 10 जुलाई को होगी। कई दुर्लभ योग के कारण इस बार सावन में जलाभिषेक को शिव मंदिरों में अधिक श्रद्धालु उमड़ेंगे। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें :  Ramanujganj : बंग समाज के द्वारा आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन, रामविचार नेताम हुए शामिल

 

28 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार

सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई, दूसरा 17 जुलाई, तीसरा 24 जुलाई, चौथा 31 जुलाई, पांचवा 7 अगस्त, छठा 14 अगस्त, सातवां 21 अगस्त और आठवां सोमवार 28 अगस्त पड़ेगा। पंडित भुनेश्वर दुबे जी ने बताया कि, हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन 59 दिनों का होगा। सावन महीने में आठ सोमवार पड़ेंगे। 18 जुलाई को मलमास शुरू होगा जो 16 अगस्त तक रहेगा।

ये भी पढ़ें :  Chaitra Navratri 2023 : आज ब्रह्मचारिणी माता की होगी पूजा, जानिए पूजा विधि, भोग, नियम, मंत्र, मुहूर्त.....

सावन सोमवार व्रत कब-कब है?

मलमास के कारण सोमवारी व्रत भी दो चरणों में होगा। पहला चरण 4 से 17 जुलाई तक होगा। दूसरा चरण 17 से 31 अगस्त तक होगा। ऐसे में 10 जुलाई, 17 जुलाई, 21 अगस्त और 28 अगस्त को ही सावन का सोमवारी व्रत किया जाएगा। मसमास में 18 जुलाई से 16 अगस्त के बीच में सोमवार का व्रत नहीं किया जाएगा।

31 अगस्त को खत्म होगा सावन का महीना

ये भी पढ़ें :  चुनाव में जनता ने भर भर मतों से तौला आज उसी जनता ने लड्डुओं से तौला :- राजेश मूणत

सावन मास 31 अगस्त को समाप्त होगा। इस बार सावन मलमास या पुरुषोत्तम मास की वजह से दो महीने का होगा। कई दुर्लभ योग भी सावन में बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए धर्म ग्रंथों में अनेक व्रत उपवास बताए गए हैं, लेकिन अनेक भक्त अलग-अलग वजहों से व्रत के धार्मिक विद्वानों का पालन नहीं कर पाते। सावन का महीना शिव का सबसे प्रिय माह माना गया है। इस पूरे माह में भोलेबाबा अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment