Surajpur News: बकरे की आंख खा गया बुजुर्ग, फिर कुछ देर में हो गई मौत, पार्टी की चल रही थी तैयारी

 

भुवनेश्वर दुबे, न्यूज राइटर, सूरजपुर, 04 जुलाई, 2023

सूरजपुर में एक व्यक्ति की मौत बकरे की आँख खाने से हो गई। बकरे की आंख उसके गले में फंस गया जिसके बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मृतक के साथ बकरे की मांस काट रहे साथी ने इस घटना के बारे में बताया कि मृतक की मौत कैसे हुई।

बताया जा रहा है कि, मृतक व्यक्ति का नाम बागर सिंह है। बागर सिंह शराब के नशे में बकरे की कच्ची आंख निगल गया। आंख उसके गले में फंस गया जिसके बाद दम घुटने से बागर सिंह की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  Raipur : अग्रवाल युवा मंडल द्वारा पतंग उत्सव, “रिश्तों का मांझा 2 “ का हुआ भव्य आयोजन

बकरा पार्टी की चल रही थी तैयारी

दरअसल सूरजपुर के मदनपुर गाँव का रहनेवाला बागर सिंह अपने 3 साथियों के साथ पार्टी मनाने सूरजपुर आया था। यहाँ शराब भट्टी से तीनों ने शराब खरीदी और बकरे का सिर ले आए। बागर सिंह ने शराब पी और सब्जी बनाने के लिए रखे बकरे के सिर के कच्चे मांस में से बकरे की कच्ची आंख उठाकर निगल गया।

ये भी पढ़ें :  CG Weather Update : छत्‍तीसगढ़ के मौसम में दो दिन बाद फिर बदलाव, भारी बारिश के आसार, जानिए ताजा अपडेट

इसे खाने से उसके साथियों ने उसे मना भी किया लेकिन बागर नहीं माना और आंख खा गया। जिसके कुछ देर बाद आंख बागर के गले मे फंस गई। काफी देर तक वो बागर के गले में फंसी रही। दोस्तों ने पानी पीने कहा लेकिन उसने पानी नहीं पी। जिससे उसकी श्वसन नलिका चोक हो गई।

साथी ने घटना को लेकर क्या कहा?

मृतक बागर सिंह के साथी राकेश ने बताया कि, बकरे की आंख खाकर उनकी मौत हो गई। शराब पी और उसके बाद बकरे की मुंडी को बनाने लगे। मैंने मांस काटा और बकरे के मस्तिष्क और उसकी आंख को निकालकर रखा। इसी दौरान उन्होंने कहा इसको कच्चा खाऊंगा और उठाकर खा गए। इसके बाद गले मे आंख फस गई। हम लोगों ने पानी पीने कहा लेकिन उन्होंने पानी नहीं पी। कुछ देर बाद वह तड़पने लगा, फिर हमने उसे बाइक से अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment