Breaking
20 Nov 2026, Fri

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 11 जुलाई, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर छत्तीसगढ़ आएंगे। इस बार रायगढ़ या फिर बस्तर के जगदलपुर में सभा को संबोधित कर सकते हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में उनका दौरा संभावित है। एक महीने के अंदर यह छत्तीसगढ़ में उनका यह दूसरी बार कार्यक्रम होगा।

बता दें कि इसके पहले बीते 7 जुलाई को राजधानी रायपुर में दो कार्यक्रम में पीएम ने शिरकत की थी। फिलहाल पीएम के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से अधिकृततौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अगस्त के पहले सप्ताह में उनका छत्तीसगढ़ आना तय है।

ये भी पढ़ें :  खामोशी में बीत रहा था बचपन, अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें

छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। सूबे में डेढ़ दशक तक सरकार में रहने के बाद बीजेपी पिछले चुनाव में बुरी तरह से हार गई थी। वर्तमान राजनीतिक हालत भी बीजेपी के पक्ष में नहीं है।

ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की कमान अपने हाथों में ले ली है। केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ को लीड कर रहे।

सूबे में भाजपा की सरकार दोबारा बनाने के लिए पीएम मोदी व शाह पूरी जोर लगा रहे। इसी क्रम में अगस्त के पहले सप्ताह में पीएम नरेंद्र मोदी फिर छत्तीसगढ़ आएंगे। एक महीने के अंदर दूसरी बार उनका छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वो रायगढ़ और जगलपुर का दौरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  धान खरीदी में गंभीर लापरवाही, दो पटवारी निलंबित—जारी हुआ आदेश

वे बस्तर जिले के नगरनार स्टील प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही यहां चुनावी सभा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि इन दोनों जगहों पर उनके संभावित कार्यक्रम हैं।

सूत्रों के मुबाबिक, जगदलपुर और रायगढ़ के कार्यक्रमों पर सहमति बनी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बीजेपी नेताओं की हुई चर्चा में जगदलपुर और रायगढ़ के लिए चुनावी कार्यक्रमों पर सहमति बनी है। संभवत: प्रधानमंत्री मोदी 6 या 7 अगस्त को प्रदेश दौरे पर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  पुरंदर मिश्रा जब रिक्शे पर निकले तो लोगों ने कहा- जोरदार, जय हो..., रायपुर उत्तर विस सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया नामांकन

पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए करीब 23 हजार करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित नगरनार स्टील प्लांट प्लांट के कमीशनिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दूसरी ओर बस्तर के पहले स्टील प्लांट के दोनों कोक ओवन भी शुरू हो चुके हैं। केवल ब्लॉस्ट फर्नेस को ही चालू करने की तैयारी है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि पीएम मोदी इस स्टील प्लांट को बस्तर को समर्पित कर यहां के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *