लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, विमान के पहिए से निकली चिंगारी

लखनऊ

 उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी-3112 में तकनीकी खराबी आ गई। विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से अचानक चिनगारियां निकलने लगी। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना दी और आनन फानन में फायर टीम मौके पर पहुंची। फिर फोम और पानी का छिड़काव करके आग को बुझाया। 20 मिनट की मेहनत के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें :  यूपी के स्कूलों में नई पहल: 18 मंडलों में स्थापित होंगी ड्रीम लैब्स

बताया जा रहा है कि विमान SV 3112 रात 10:45 बजे जेद्दा से रवाना हुआ था। बह 6:30 बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचा। रनवे पर लैंडिंग के बाद जब विमान टैक्सी-वे पर आ रहा था, तभी यह घटना हुई। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 250 यात्री सवार थे ।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment