एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिंप, थाईलैण्ड -2025

एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिंप, थाईलैण्ड -2025

अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक
मंत्री सारंग ने दी खिलाड़ियों को बधाई

भोपाल 

थाईलैण्ड के रेयॉन्ग (पट्टाया) में 12 से 15 जून तक आयोजित एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 3 स्वर्ण 2 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक अर्जित किये।

ये भी पढ़ें :  अफगानिस्तान क्रिकेट के हीरो शापूर जादरान का निधन, दुर्लभ बीमारी से हारी जिंदगी

खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अर्जित करने वाली प्राची यादव की मंत्री सारंग ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए बधाई दी है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने पर सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

ये भी पढ़ें :  डबल शतक से ग्रीव्स का कहर: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज को मिला 531 रनों का पहाड़

एशियन कैनो स्प्रींट स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी और सुधीर कुमार की जोड़ी ने सी2-1000 मीटर की जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित किया। बालिका वर्ग की सी2-500 मीटर स्पर्धा में अकादमी की खिलाड़ी दीपिका ढ़ीमर ने कांस्य पदक जीता।

एशियन पैरा कैनो चैम्पियनशिप में अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव ने महिला वर्ग की केएल2-200 मीटर में स्वर्ण पदक, व्हीएल 2-200 मीटर में स्वर्ण पदक, केएल2-500 मीटर में स्वर्ण पदक एवं व्हीएल2-500 मीटर में रजत पदक अर्जित किये।

ये भी पढ़ें :  एशिया कप 2025: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – दुबई की पिच पर किसका चलेगा जादू?

पैरा कैनो पुरूष वर्ग में मनीष कौरव ने केएल3-200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक एवं केएल3-500 मीटर में कांस्य पदक अर्जित किया।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment