हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने वाले मुस्लिम युवकों को फंडिंग मामले में हिंदू संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग

इंदौर
 हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने वाले मुस्लिम युवकों को फंडिंग मामले में हिंदू संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। हिंदू संगठन नेता संतोष शर्मा ने कहा कि- संगठन शुरू से ही कह रहा है कि सनातन पर प्रहार के लिए फंडिंग हो रही है। लव जिहाद ही नहीं कई तरह के अपराध करने के लिए फंडिंग हो रही है।

ये भी पढ़ें :  जंजीरों में बांधकर रखा, खिलाया गोमांस, महू में ‘लव जिहाद’ की शिकार बेटी का दर्द झकझोर देगा

बता दें कि शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अल्ताफ और साहिल को पकड़ा गया था जिनका वीडियो वायरल हुआ है। दोनों ने वायरल वीडियो में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया है। पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद को लेकर फंडिंग करने का आरोप है। हिंदू संगठन के नेताओं का कहना है कि उनके लोगों ने उनका नाम उजागर किया है। पुलिस अनवर कादरी की मामले में तलाश कर रही है। दोनों ही मामलों में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दो पीड़िताओं ने दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता के तहत प्रकरण दर्ज कराया है। बाणगंगा थाना पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में आरोपी बनाया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment