दिल्ली में आसमान में बादल नजर आ रहे हैं और आंधी के साथ हुई तेज बारिश शुरू, लोगों को गर्मी से मिली राहत: IMD

नई दिल्ली 
दिल्ली में मौसम बदल गया है। आसमान में बादल नजर आ रहे हैं और आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने आज आंधी तूफान की और बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज दोपहर के समय – बिजली के साथ तूफान, हल्की से मध्यम वर्षा, 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है। वहीं शाम के समय भी आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट और एनसीआर के अन्य इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आंधी तूफान के चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जेएमएम, कांग्रेस और राजद पर जोरदार जुबानी हमला किया

कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने कल भी आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है और यह 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कल यानी बुधवार शाम के समय बिजली के साथ तूफान, हल्की से मध्यम बारिश, 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा के साथ तूफान और रात के समय तूफान और बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क करते हुए मौसम विभाग ने कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें :  BRICS में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत! एकतरफा युद्ध के खिलाफ बनी सहमति, दुनिया को दिया बड़ा संदेश

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment