Delhi : जिम के ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे इंजीनियर की करेंट लगने से मौत, जिम संचालक गिरफ्तार

राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, दिल्ली, 20 जुलाई, 2023

दिल्ली से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। जिसे सुनने के बाद हर कोई स्तब्ध है। दरअसल यह घटना 18 जुलाई यानी की मंगलवार दिल्ली के रोहणी इलाके की बतायी जा रही है। खबर है की 24 वर्षीय एक शख्स जिसका नाम सक्षम है उसकी जिम करने के दौरान मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि जिम में ट्रेडमिल में करंट दौड़ रहा था। उसके झटके से एक युवक की मौत हो गई। इसमें जिम संचालक की लापरवाही बतायी जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने जिम संचालक अनुभव दुग्गल को गिरफ्तार कर ली है।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी को न्योता देने मेवात से 1000 बच्चों की पदयात्रा—जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक युवक की अपने परिवार के साथ रोहणी इलाके में रहता था। वह पेशे से इंजीनियर था और वह गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कम्पनी में काम करता था। रोज सुबह एक्सरसाइज करने के लिए रोहिणी के ही प्रूथी इलाके में स्थित जिम्प्लेक्स फिटनेस जोन नाम के जिम में जाया करता था। हमेशा की तरह उस दिन (मंगलवार) के सुबह भी वह जिम गया था। इस दौरान सुबह लगभग 7:30 पर अचानक ही वह गिर गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री द्वारा बजट की आलोचना पर पूर्व वरिष्ठ आईएएस मिश्रा ने कहा, “हर अच्छी पहल चुनावी लगना कांग्रेस की स्वाभाविक प्रवृत्ति”

बताया जा रहा है कि जब यह घटना हई उस समय उसका दोस्त केशव मौजूद था। केशव का कहना है कि ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद सक्षम रेस्ट करने के लिए ट्रेडमिल नंबर दो और तीन के बीच बैठ गया था। अचानक से वह पीछे की ओर गिर गया। केशव ने बताया, “जब मैंने सक्षम को उठाने के लिए उसका हाथ पकड़ा तो मुझे करंट लगा। तब मुझे सक्षम को करंट लगने का पता चला।  तुरंत ट्रेडमिल का स्विच बंद कर लोगों की मदद से उसे CPR दिया शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment