15 अगस्त 2025 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है, पुराने FASTag से ही करें नया FASTag एनुअल पास अपडेट

नई दिल्ली 
भारत सरकार 15 अगस्त 2025 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है, जिससे निजी वाहनों के मालिकों को टोल भुगतान में बड़ी राहत मिलेगी। इस नई योजना के तहत एक FASTag आधारित एनुअल पास मिलेगा, जिसकी कीमत ₹3000 होगी और यह एक वर्ष या 200 ट्रिप्स तक वैध रहेगा जो भी पहले पूरा हो।

किन वाहनों को मिलेगा फायदा?
यह स्कीम केवल निजी उपयोग वाले वाहनों के लिए लागू होगी, जैसे कि कार, जीप, और वैन। भारी वाहनों या व्यावसायिक वाहनों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें :  किसानों के सुख-दुख में हमेशा साथ है सरकार : राजस्व मंत्री वर्मा

कैसे करें मौजूदा FASTag में नया एनुअल पास अपडेट?
FASTag की स्थिति चेक करें
सुनिश्चित करें कि आपका मौजूदा FASTag सक्रिय (Active) है।
यह FASTag वाहन की विंडशील्ड पर ठीक से चिपका हो।
आपके वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ब्लैकलिस्टेड न हो।

RajmargYatra App या NHAI वेबसाइट पर जाएं
RajmargYatra ऐप या एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अपने FASTag खाते में लॉग इन करें।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक में पवित्र धागे (जनेऊ) को लेकर हुए विवाद और अन्य मुद्दों पर अपनी राय रखी

एनुअल पास विकल्प चुनें
'एनुअल पास' के विकल्प पर क्लिक करें।
₹3000 का भुगतान करें।

कन्फर्मेशन और अलर्ट
सफल भुगतान के बाद आपके FASTag में एनुअल पास ऑटोमेटिक एक्टिव हो जाएगा।
आपको मोबाइल पर SMS अलर्ट के जरिए जानकारी मिलती रहेगी।

एनुअल पास की वैधता और रिन्यूअल प्रोसेस
एक्टिवेशन की तारीख से यह पास 1 साल या 200 ट्रिप्स तक मान्य रहेगा — जो पहले पूरा हो।
एक बार वैधता खत्म होने पर, यह फिर से सामान्य FASTag की तरह काम करेगा।
लाभ दोबारा पाने के लिए आपको पास को फिर से रिन्यू करना होगा।

ये भी पढ़ें :  आरबीआई ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती कर आम आदमी को बड़ी राहत दी, UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव

सरकार का उद्देश्य – सफर को बनाना सुगम और सस्ता
इस योजना का मकसद है कि जो लोग रोजाना या बार-बार हाईवे का उपयोग करते हैं, उन्हें बार-बार टोल टैक्स न देना पड़े। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम भी घटेगा, और लोगों का कीमती समय बचेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment