पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला सेना का जवान साथी सहित गिरफ्तार

अमृतसर

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एक सेना के जवान और उसके साथी को अमृतसर देहात पुलिस के स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह भारतीय सैन्य छावनियों की जासूसी करता था और संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाता था.

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं, जिनमें एक पेन ड्राइव और दो मोबाइल फोन शामिल हैं. दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें :  सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर मौजूदा मार्च-मई पर्वतारोहण सीजन के दौरान दो पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि

एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले गांव धालीवाल निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और उसके साथी साहिल मसीह के रूप में हुई है.

एसएसपी ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. शाम तक उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी गोपनीय सैन्य जानकारी पाकिस्तान भेजता था.

ये भी पढ़ें :  भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 6.8-7 प्रतिशत के बीच रह सकती है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह की आईएसआई एजेंट राणा जावेद से फोन पर बातचीत होती थी. राणा के निर्देश पर वह भारतीय सैन्य छावनियों, सैन्य ठिकानों और सेना की मूवमेंट से जुड़ी जानकारियां उसे भेजता था.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment