Breaking
29 Nov 2026, Sun

जल्द ही हवाईजहाज में सफर करना बेहद सस्ता हो सकता है, पहली बार इस तकनीक से उड़ा विमान

वाशिंगटन 
हवाई सफर की इच्छा रखने वाले लोगों मध्यमवर्गीय लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही हवाईजहाज में सफर करना बेहद सस्ता हो सकता है। दरअसल अमेरिका में हाल ही में दुनिया के पहले पैसेंजर इलेक्ट्रिक विमान की सफल टेस्टिंग की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस विमान का संचालन बीटा टेक्नोलॉजीज नाम की कंपनी कर रही है। इस फ्लाइट ने बीते दिनों की ईस्ट हैम्पटन से न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक उड़ान भरी। टेस्टिंग के दौरान इस इलेक्ट्रिक फ्लाइट ने महज 30 मिनट में लगभग 70 समुद्री मील यानी 130 किमी की दूरी तय की है। बीटा टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और CEO काइल क्लार्क टेस्टिंग का संचालन कर रहे थे। उन्होंने बताया है कि यह जहाज 100 फीसदी इलेक्ट्रिक है। उन्होंने कहा, "यह 100 फीसदी इलेक्ट्रिक हवाई जहाज है। इसने यात्रियों के साथ ईस्ट हैम्पटन से जेएफके तक उड़ान भरी थी। हमने 35 मिनट में 70 समुद्री मील की दूरी तय की।"

ये भी पढ़ें :  बैगर चुनावी मैदान में उतरे सत्ता में बने रहना चाहते हैं यूनुस? देश लोकतंत्र की ओर बढ़ेगा या अराजकता और तानाशाही की दिशा में फिसलेगा

कितना आता है खर्च?
उन्होंने यह भी बताया कि फ्लाइट बेहद सस्ती थी। जानकारी के मुताबिक पूरे विमान को चार्ज करने और सफर पूरा करने में महज 8 डॉलर यानी लगभग 700 रुपए का ही खर्च आया। यह कीमत हेलीकॉप्टर में सफर करने से भी कहीं ज्यादा सस्ता है। एक साधारण हेलीकॉप्टर के जरिए इतनी दूरी के लिए ईंधन पर लगभग 160 डॉलर तक खर्च होते हैं। एक बार चार्ज करने पर विमान 250 समुद्री मील तक की यात्रा कर सकता है। क्लार्क ने बताया कि इलेक्ट्रिक विमान शहरों या कस्बों के बीच छोटी यात्राओं के लिए स्वच्छ, शांत और सस्ता तरीका हो सकता है। कम लागत और शांति की वजह से यह यात्रियों के बीच लोकप्रिय भी बन सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि साल के अंत तक उसे यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से प्रमाणन मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी सख्त: गरीबों को उजाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *