‘मार पड़ी तो डैडी के पास भागे’ – इजरायल पर ईरान का करारा तंज, ट्रंप पर भी निशाना

तेहरान
ईरान ने इजरायल के खिलाफ बहुत बड़ा तंज किया है। ईरान ने कहा है कि हमारे हमलों से पस्त इजरायल के पास अपने डैडी के पास भागने के सिवा दूसरा रास्ता नहीं था। बता दें कि अमेरिका ने इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर कराया था। ईरान और इजरायल के युद्ध में अमेरिका भी कूद पड़ा था। यहां तक कि उसने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बम भी बरसाए थे। इसके अगले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के लिए ऐलान कर दिया था।

हमने दुनिया को दिखा दिया
अब ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बाद अरागाची ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि महान और ताकतवर ईरानी लोगों ने दुनिया को दिखा दिया। आखिर इजरायली शासन के पास कोई रास्ता नहीं बचा और उन्हें भागकर ‘डैडी’ की शरण लेनी पड़ी। उन्होंने आगे लिखा है कि हम लोग धमकियों और अपमान को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। हमारी मिसाइलों ने उन्हें नतमस्तक होने पर मजबूर कर दिया। अपनी पोस्ट में अरागाची ने लिखा है कि ईरान को अपनी और अपनी आजादी की वैल्यू पता है। हम किसी अन्य देश को अपनी तकदीर तय नहीं करने देंगे।

ये भी पढ़ें :  Video देखें : राजपाल ने दीपावली में बाँटा ज्ञान, तो हुआ सोशल मीडिया में जमकर विरोध, राष्ट्रवादी पत्रकार योगेश ने पुराना वीडियो निकालकर दिखाया आईना

ट्रंप को भी खूब सुनाया
अरागाची ने डोनाल्ड ट्रंप को भी सुनाया है। उन्होंने लिखा है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डील को लेकर सिन्सियर थे तो उन्हें खामेनेई के खिलाफ अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए थीं। ईरानी विदेश मंत्री ने आगे चेतावनी दी कि देश अपनी वास्तविक क्षमताएं उजागर करने में संकोच नहीं करेगा। इसके बाद ईरान की ताकत को लेकर जो भ्रम है, वह खत्म हो जाएगा। अरागाची का यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के कुछ ही घंटों बाद आया है। बता दें कि खामेनेई ने अपने भाषण में कहाकि ट्रंप ने असामान्य तरीकों से घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया। खामेनेई का कहना है कि उन्होंने अमेरिका की अकड़ तोड़ डाली है।

ये भी पढ़ें :  ट्रंप का ‘बोर्ड ऑफ पीस’ लॉन्च, पाकिस्तान को भी मिली सदस्यता; क्या सच में सुलझेंगे वैश्विक विवाद?

ट्रंप का दावा, मैंने खामेनेई को बचाया
खामेनेई के बयान का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहाकि सर्वोच्च नेता का दावा झूठा है कि ईरान ने इजरायल के साथ युद्ध जीत लिया है। ट्रंप ने कहाकि खामेनेई को पता था कि उनका बयान झूठ था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहाकि उन्हें खूब पता था कि खामेनेई किस जगह छिपे हुए थे। साथ ही ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि उन्होंने इजरायल और अमेरिकी सशस्त्र बलों को जान देने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने खामेनेई की तरफ इशारा करते हुए ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहाकि मैंने उन्हें एक बहुत ही बदसूरत और अपमानजनक मौत से बचाया। अब उन्हें मुझे शुक्रिया कहने की जरूरत नहीं।

ये भी पढ़ें :  Korba Breaking : तारा घाटी में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, 25 फीट गहरी खाई में गिरे दोनों वाहन, चारों तरफ़ मची चीख-पुकार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment