भारी बारिश में मकान ढहने से महिला की मौत, गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भारी बारिश के कारण ढहे मकान के मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उपजिलाधिकारी (सदर) निकिता शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के दौरान कई मकान ढह गये। उन्होंने बताया कि सदर तहसील के छपरा गांव में भारी बारिश के बीच एक मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में दबने से भरतो (80) नाम की बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें :  मायावती ने यूपी में 27,764 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के दूसरे स्‍कूलों में विलय की तैयारियों पर उठाए सवाल

अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता दी जाएगी और जिले में बारिश के कारण संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व अधिकारियों को भेजा गया है। इस बीच, भारी बारिश के कारण बढ़े गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें :  यूपीसीडा की पहल से 8 नई परियोजनाओं को मंजूरी, ₹800 करोड़ निवेश प्रस्तावित

अधिकारी ने बताया कि नदी के किनारे बसे करीब एक दर्जन गांवों के निवासियों को एहतियात के तौर पर किनारों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। जानसठ के उपजिलाधिकारी जयेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा और सोलानी नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण जीवनपुरा, रामपुर, उल्लूवाला, हंसावाला, अहमदवाला, लालपुर और फरीदपुर गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें :  गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में छात्र से दुष्कर्म आरोपी मौलवी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment