Breaking
27 Nov 2026, Fri

महिला सहकर्मी से शादी से इनकार पर बेकाबू हुआ डॉक्टर, मारपीट कर छीना मोबाइल

तमिलनाडु
तमिलनाडु के होसुर में डॉक्टर की ओर से अपनी महिला सहकर्मी पर हमला का मामला सामने आया है। एक निजी दंत चिकित्सा क्लिनिक में काम करने वाली 25 वर्षीय डॉ. कृतिका ने डॉ. अंबु सेल्वन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस हिंसक घटना में घायल डॉ. कृतिका को होसुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने कहा कि डॉक्टर बार-बार के उसे विवाह करने का प्रस्ताव दे रहा था, जिसने उसने ठुकरा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

ये भी पढ़ें :  जम्मू कश्मीर समेत चार राज्यों में 19 लोकेशन पर चल रही एनआईए की छापेमारी

डॉ. कृतिका ने बताया कि डॉ. अंबु ने उन्हें कई बार विवाह के लिए दबाव डाला, जिसे उन्होंने साफ तौर पर अस्वीकार कर दिया। घटना के दिन, अंबु ने उन्हें दोपहिया वाहन पर पाठला पल्ली क्षेत्र में ले जाकर गया और फिर से विवाह के लिए दबाव बनाने लगा। जब कृतिका ने इनकार किया, तो अंबु ने उस पर हमला कर दिया। उनका मोबाइल फोन, सोने की चेन, कंगन और घड़ी छीन ली। बाद में, उन्हें क्लिनिक वापस लाकर और मारपीट की गई, जहां उनके सहकर्मियों ने दखल देकर उनकी जान बचाई।

ये भी पढ़ें :  UPI पेमेंट्स में 1 घंटे की होगी देरी? RBI की नई योजना, क्यों बदलना चाहते हैं ये नियम

आरोपी डॉक्टर पहले से शादीशुदा
होसुर टाउन पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद केस अधिकरट्टी पुलिस स्टेशन को हस्तांतरित कर दिया, क्योंकि घटना उनके क्षेत्राधिकार में हुई थी। डॉ. कृतिका ने अधिकरट्टी पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज की है। जांच में पता चला कि डॉ. अंबु सेल्वन पहले से शादीशुदा है, लेकिन वर्तमान में अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सख्त ऐक्शन लेने की मांग हो रही है।

ये भी पढ़ें :  Samay Raina को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ FIR रद्द; SC ने कहा- ‘बहुत होनहार युवा’

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *