दिल्ली के इस इलाके को ‘श्री रामपुरम’ बनाने की मांग तेज, 60 हजार लोग कर चुके साइन

नई दिल्ली
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद कई इलाकों का नाम बदलने की मांग उठ चुकी है। नजफगढ़ से मुस्तफाबाद तक के विधायक अपने इलाके की 'इस्लामिक पहचान' हटाना चाहते हैं। इस बीच शकूरबस्ती के विधायक करनैल सिंह ने तो एक कदम आगे बढ़ाते हुए जनतमत संग्रह शुरू कर दिया है। वह इस इलाके का नाम बदलकर श्री रामपुरम करना चाहते हैं।

करनैल सिंह ने इसे जनता की मांग बताते हुए जनमत संग्रह की शुरुआत की है। करनैल सिंह ने कहा, ‘यह जनता की मांग रही है। पहले इसका नाम बस्ती था। लेकिन अब यहां बड़ी इमारते हैं, अच्छी गलियां और बाजार हैं। लोगों ने इसके लिए मत दिया और चर्चा के बाद हमने इसका नाम श्री रामपुरम करने का फैसला किया है। हमें इसे राजनीति का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।’

ये भी पढ़ें :  मई माह का पहला पखवाड़ा बीता, 25 साल में पहली बार इतना कम तपा !

श्री रामपुरम के प्रस्ताव पर 60 हजार लोग कर चुके साइन
भाजपा विधायक ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि जनमत संग्रह के लिए एक फॉर्म बनाया गया है। इस पर लोगों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 60 हजार लोग साइन कर चुके हैं और वह क्षेत्र की करीब 90 फीसदी जनता का हस्ताक्षर लेकर सरकार और संगठन से इस बदलाव की मांग करेंगे।

ये भी पढ़ें :  ISRO का 'बाहुबली' LVM3 रॉकेट, ब्लूबर्ड ब्लॉक-3 सैटेलाइट का सफल लॉन्च

भगवान राम से प्यार करते हैं लोग, इसलिए उनका नाम: करनैल सिंह
करनैल सिंह ने कहा कि कुछ लोग इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहते हैं जबकि ऐसा है नहीं। यह सिर्फ लोगों की भावना है। लोग भगवान राम से इतना प्यार करते हैं, हमारी विधानसभा भी प्रगति करे और उनके पदचिह्नों पर चले इसलिए हमने शकूरबस्ती का नाम श्री रामपुर करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें :  प्रतापगढ़: सपा नेता गुलशन यादव पर ₹1 लाख का इनाम, सालभर से फरार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment