Dhirendra Shashtri : जान से मारने की धमकी पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बरेली के अनस अंसारी को ललकार दी चुनौती, बोले- हम बरेली आएंगे और तुम्हारी ठठरी……

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, कोटा/राजस्थान, 05 सितंबर, 2023

कोटा। मुस्लिम अनस अंसारी ने रविवार को कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी तो सोमवार को उन्होंने पलटवार कर कट्टरपंथियों को चुनौती दी।

जान से मारने की मिली धमकी पर धीरेंद्र शास्त्री ने बरेली के अनस अंसारी को ललकारते हुए अपने अंदाज में कहा कि बागेश्वर बाबा को जान से मार देंगे। ठठरी के बरे, हम बरेली आएंगे, बरेली…और तुम्हारी ठठरी बांधेंगे वहीं से।

वह यहीं नहीं रुके, कहा कि यदि तुम्हारे हाथों हमारी मौत लिखी भी होगी तो हमें सहज स्वीकार है क्योंकि जिंदा रखना और मारना तो परमात्मा का काम है। हम तो सनातन के सेवक हैं लेकिन, एक बात याद रखना माई डियर। हम मरते मर जाएंगे लेकिन, सनातन की बात नहीं छोड़ेंगे। हिंदू राष्ट्र की बात नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें :  अमेरिकी सरकार ने अडानी मामले में भारत को पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी

तीसरी बात जब मरेंगे तब तक घर-घर धीरेंद्र कृष्ण क्रांति लेकर निकल पड़ेगा। हम देखते हैं तुम कितने धीरेंद्र कृष्ण को मिटाओगे। तुम कितनी ताकत लगाओगे। सनातनी हिंदुओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने लिए प्राणों की बाजी नहीं लगाए हैं। हम चाहते हैं कि तुम्हारी बहन-बेटियों पर कोई उंगली ना उठाए।

ये भी पढ़ें :  कार चलाते समय पूर्व सरपंच को हार्ट अटैक, डिवाइडर से टकराई गाड़ी, मौके पर मौत

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राम की यात्रा पर कोई पत्थर ना फेंके। राम के मंदिर पर कोई रोक ना लगाए, इसलिए हम ललकारते हैं धर्म विरोधियों को। सनातनियों को जागने का आह्वान किया।

एक मिनट 57 सेकेंड की उनकी प्रतिक्रिया का वीडियो सोमवार को इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रसारित होता रहा। उन्होंने यह प्रतिक्रिया राजस्थान में आयोजित कथा में दी।

ये भी पढ़ें :  पेपर लीक और आरपीएससी भ्रष्टाचार: सरकार ने कसी कमर

यह है पूरा मामला

दरसअल, रविवार को बरेली के हाफिजगंज के मोहल्ला खाता निवासी आरोपित अनस अंसारी ने धीरेंद्र कृष्ण को जान से मारने की धमकी दी थी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसने धमकी पोस्ट की थी जिसे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की थी।

इसी के बाद आरोपित के विरुद्ध हाफिजगंज पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने, धमकी व आइटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी लिखी और उसकी गिरफ्तारी कर ली।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment