इंग्लैंड अंडर 19 ने कप्तान हमजा शेख के जुझारू शतक की बदौलत भारत की उम्मीदों पर फेरा पानी

नई दिल्ली 
इंग्लैंड अंडर 19 ने कप्तान हमजा शेख के जुझारू शतक की बदौलत भारत अंडर 19 टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए उसे पहले युवा टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे और अंतिम दिन ड्रॉ पर रोक दिया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 350 रन का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने 63 ओवर में सात विकेट पर 270 रन बनाकर भारत को दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल नहीं करने दी।

ये भी पढ़ें :  कप्तान बनते ही छाए एडेन मार्करम, सबसे तेज फिफ्टी ठोककर रोहित शर्मा के खास क्लब में एंट्री

शेख ने मंगलवार को यहां 140 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। उन्हें बेन मेयस से महत्वपूर्ण सहयोग मिला, जिन्होंने 82 गेंदों पर 51 रन बनाए। उनके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रीव ने 35 गेंदों पर 50 रन का योगदान दिया। भारत ने 14वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन कर दिया था लेकिन इसके बाद वह दबाव बनाने में असफल रहा। इंग्लैंड ने शेख की मेयस और रीव के साथ उपयोगी साझेदारियों से अच्छी वापसी की।

ये भी पढ़ें :  रणजी ट्रॉफी 2025: छक्कों और भारी लीड के साथ बन रहे नए कीर्तिमान

जब खेल समाप्त होने में एक घंटे का समय बचा था तब भारत ने लगातार ओवरों में दो रन आउट करके अपनी उम्मीद जगाई। उसने पहले शेख को आउट किया और फिर अगले ओवर में एकांश सिंह को वापस पवेलियन भेजा। लेकिन राल्फी अल्बर्ट (37 गेंदों पर नाबाद नौ रन) और जैक होम (36 गेंदों पर नाबाद सात रन) ने दबाव में धैर्य से काम लिया और मैच को ड्रॉ कराया।

ये भी पढ़ें :  इसानी वाघेला पर ICC ने लगाया प्रतिबंध, USA क्रिकेट को बड़ा झटका

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 540 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 439 रन बनाए। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 248 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 350 रन का लक्ष्य रखा था। आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारत अंडर-19 ने इससे पहले पांच मैचों की युवा वनडे सीरीज 3-2 से जीती थी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment