उज्जैन में अटकलों का तड़का: एक ही नंबर की दो कारें, एक सीएम के काफिले में मिली!

उज्जैन

 एक ही नंबर की दो इनोवा कार चलाने का मामला सामने आया है। माधव नगर पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवाया है। फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने इसकी शिकायत की थी। आरोपित ने कंपनी से कार फाइनेंस करवाने के बाद उसकी किश्त जमा नहीं की थी।

कंपनी की कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपनी दूसरी कार का नंबर लगा लिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि एक कार को बीते दिनों सीएम के कारकेट भी लगाया गया था।

ये भी पढ़ें :  BYD की सबसे छोटी कार: 4.9 सेकंड में 0-100 की रफ्तार, 380Km की रेंज

बचने के लिए दूसरी कार का नंबर लगा दिया

जानकारी के अनुसार एक फाइनेंस कंपनी के अधिकारी माधव नगर थाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक ही नंबर की दो इनोवा कार चलाए जाने की बात कही थी। शिकायत में पुलिस को बताया गया था कि एक सुनील नामक व्यक्ति ने उनकी कंपनी से कार फाइनेंस करवाई थी। इसकी किश्त उसने जमा नहीं की है। इसके बाद उसने फाइनेंस कंपनी की कार्रवाई से बचने के लिए कार पर दूसरी कार का नंबर लगा लिया है।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर में रईसजादों की स्टंटबाजी! 15-20 कारों के काफिले ने NH पर मचाया तांडव, रील्स बनाते लटके कार की विंडो से

इसके बाद उसे शहर में चलाया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों पर पुलिस ने जांच की तो एक ही नंबर की दो इनोवा कार भी मिली है। जिसके बाद दोनों कारों को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया गया है। टीआइ राकेश भारती का कहना है कि दो कारों पर एक ही नंबर लगा होने की सूचना मिली थी। जिस पर दोनों कारों को जब्त कर थाने ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  नवरात्र पर1,800 चार पहिया तो 2,200 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी होगी, 400 करोड़ का होगा धंधा

सीएम कारकेट में भी लगी एक कार

बताया जा रहा है कि एक नंबर की दो कारों में से एक को बीते दिनों सीएम डा. मोहन यादव के कारकेट में भी लगाया गया था। जिसकी भी जांच की जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment