Breaking
11 Nov 2026, Wed

सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं, बोले- विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की देती है प्रेरणा 

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 सितंबर, 2023

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए बघेल ने कहा है कि श्रमवीर नये छत्तीसगढ़ को गढ़ने में सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रकृति का अद्भुत नज़ारा है दुड़मा वाटरफॉल: मुख्यमंत्री साय

उन्होंने कहा कि, भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ कल,केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *