गुयाना अमेजन वॉरियर्स का धमाका: रंगपुर राइडर्स को हराकर पहली बार बना ग्लोबल सुपर लीग चैंपियन

गुयाना
गुयाना अमेजन वारियर्स ने शनिवार को पहली बार ग्लोबल सुपर लीग का खिताब अपने नाम किया। इस टीम ने फाइनल में रंगपुर राइडर्स को 32 रन से शिकस्त दी।
रंगपुर राइडर्स की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी। यह टीम पिछले सीजन खिताब अपने नाम कर चुकी थी, लेकिन इस बार उसे बतौर उपविजेता ही संतोष करना पड़ा।

गुयाना मे खेले गए खिताबी मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन वारियर्स की टीम ने चार विकेट खोकर 196 रन बनाए। टीम 21 के स्कोर तक इविन लुईस (5) का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से जॉनसन चार्ल्स ने रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

ये भी पढ़ें :  23 साल बाद भारत में फिर बजेगी शतरंज की शह और मात! विश्व कप का मेजबान बना देश

गुरबाज 38 गेंदों में 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें चार छक्के और छह चौके शामिल थे। उनके आउट होने के बाद शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन दूसरी ही गेंद पर स्टंप आउट हो गए। हेटमायर अपना खाता तक नहीं खोल सके। सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स 67 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 48 गेंदों की अपनी पारी में एक छक्का और 11 चौके लगाए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड 9 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें :  क्राइस्टचर्च टेस्ट में शे होप का धमाकेदार शतक, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दिया 531 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य

विपक्षी टीम की ओर से खालिद अहमद, तबरेज शम्सी और इफ्तिखार अहमद को एक-एक विकेट हाथ लगा। इसके जवाब में रंगपुर राइडर्स की टीम 19.5 ओवरों में 164 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम 29 रन तक अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से सैफ हसन ने इफ्तिखार अहमद के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला।

ये भी पढ़ें :  दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया बल्लेबाजी का न्योता

सैफ 26 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि इफ्तिखार अहमद ने 29 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। इनके अलावा महिदुल इस्लाम अंकोन ने 17 गेंदों में 30 रन जड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वारियर्स की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि इमरान ताहिर और गुडाकेश मोती को दो-दो सफलता हाथ लगी। मोईन अली ने एक विकेट अपने नाम किया।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment