संजय मांजरेकर को भरोसा: मैनचेस्टर टेस्ट में फिर रन बरसाएंगे शुभमन गिल

नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में फॉर्म में वापसी करेंगे। गिल ने पहले दो मैचों में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में उनका बल्ला खामोश रहा और वह 16 तथा 6 रन की पारी ही खेल सके थे।

भारत को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और टीम फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। भारतीय टीम अब आठ दिनों के अंतराल के बाद बुधवार से इंग्लैंड का सामना करने उतरेगी। मांजरेकर का मानना है कि इससे शुभमन गिल को आत्ममंथन करने और खेल पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  सैमसन अगर इसी तरह आउट होते रहे तो उनका दिमाग उनके साथ चालें चलने लग जाएगा : अश्विन

मांजरेकर ने कहा, मेरा मानना है कि गिल के अंदर अपनी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखने की क्षमता है। इस ब्रेक के दौरान, शायद वह आत्ममंथन करे और अपने दोस्तों और पिता के साथ बातचीत करे। उसे बस अपनी कप्तानी, क्षेत्ररक्षण, रणनीति और बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करता है, तो मेरा मानना है कि रन बनाने वाली मशीन, जो कभी गति में थी, अब पूरी तरह से तैयार है और ओल्ड ट्रैफर्ड में फिर से दौड़ने लगेगी।

ये भी पढ़ें :  मुंबई इंडियंस में बड़ी सर्जरी! ये खिलाड़ी हुए टीम से बाहर, IPL 2026 में दिखेगा नया स्ट्रक्चर

भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी रखी राय
इसके अलावा मांजरेकर ने लॉर्ड्स में भारत के बल्लेबाजी प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की और कहा कि गिल के योगदान के बिना भी टीम ने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन किया, जो एक अच्छा संकेत है। मांजरेकर ने कहा, उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, लेकिन भारत को इस बात पर भी विचार करना होगा कि लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में गिल ने बल्ले से कोई योगदान नहीं दिया। इसके बावजूद, भारत का बल्लेबाजी क्रम इंग्लैंड को चुनौती देने में कामयाब रहा। यह एक अच्छी बात है कि हम पूरी तरह से गिल पर निर्भर नहीं हैं।

ये भी पढ़ें :  अफगान क्रिकेटर्स ने दिखाया इंसानियत का चेहरा, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात

कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही गिल अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और अब तक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीन मैचों में 607 रन बनाए हैं। उन्होंने सीरीज की शुरुआत लीड्स में पहले टेस्ट में 147 रनों की शानदार पारी के साथ की और उसके बाद बर्मिंघम में दोनों पारियों में क्रमशः 269 और 161 रनों की पारी खेली।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment