CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 22 सितंबर, 2023

छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में बलरामपुर, बिलासपुर,बलौदाबाजार, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, सूरजपुर, रायगढ़, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश से जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है। निचले स्तरों में जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को झमाझम बारिश होने के आसार है। वहीं रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई है। 

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दोनों के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे कम बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। फिलहाल आज शुक्रवार को प्रदेशभर बारिश के आसार है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। एक दो जगहों पर वज्रपात की संभावना है। 

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश में निपाह वायरस का खतरा बढ़ा, कच्चा खजूर रस पीने से महिला की मौत, WHO ने जारी किया चेतावनी

जानिए मौसम का हाल

एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा और सीधी निम्न दाब के केंद्र हैं। उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज भी भारी बारिश हो सकती है। 

बारिश के आंकड़े सेमी में

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी ने छ्त्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर दी बधाई, कहा - राज्य के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है

बीते दिनों गुरुवार को प्रदेशभर में झमाझम बारिश हुई है। बारिश के आंकड़े सेंटीमीटर दर्ज की गई है। लोरमी में 17 सेंटीमीटर, बिल्हा में 14, मुंगेली, शिमला में 11, पथरिया में 10, पलारी, मस्तूरी में 9, लाभांडी, कोटा, चांपा में 8, नवागढ़, अकलतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बिलाईगढ़ में 7, भाटापारा, आरंग, बेमेतरा में 6, अभनपुर और रायपुर में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर इससे कम बारिश हुई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment