रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल की मेगा फिल्म का टाइटल जल्द होगा रिवील!

मुंबई,

रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल की आने वाली फिल्म के टाइटल की घोषणा जल्द की जा सकती है। रणवीर सिंह, श्रीलीला और बॉबी देओल के एक साथ आने की खबर ने सबको चौंका दिया है। यह तिकड़ी पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली है, और फैंस में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर फिल्म का टाइटल क्या होगा। दिलचस्प बात यह है कि इसका ऐलान जल्द ही हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  जन्मदिन 25 सितंबर के अवसर पर : फिल्म इंडस्ट्री के स्टाइल आइकॉन थे फिरोज खान

इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर शुरू से ही जबरदस्त बज बना हुआ है। जब रणवीर सिंह को महबूब स्टूडियो में देखा गया, फिर उसके बाद बॉबी देओल और श्रीलीला भी वहीं नजर आए, तो फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। टाइटल से लेकर बाकी डीटेल्स तक हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि इन तीनों स्टार्स को साथ में स्क्रीन पर देखना कैसा धमाका करेगा।यह वाकई एक खास अनुभव होने वाला है जब ये तीनों दमदार परफॉर्मर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रणवीर सिंह की जबरदस्त एनर्जी और वैर्सेटिलिटी, श्रीलीला का शानदार चार्म और बॉबी देओल की दबदबा बनाने वाली स्क्रीन प्रेजेंस, इन सबके साथ ये प्रोजेक्ट साल के सबसे बड़े सिनेमाई धमाकों में से एक बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  15 मार्च से थम जाएंगी शहनाइयां! जानिए फिर कब से शुरू होंगे शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment