“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम अंतर्गत हुए विविध आयोजन,मुक्तिधाम में किया गया वृक्षारोपण

रविश अग्रवाल,न्यूज़ राईटर,रायपुर,दिनाँक 30सितंबर2023

रामानुजगंज के नवनिर्मित मुक्तिधाम में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मुक्तिधाम की साफ सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता,वार्ड पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पंचायत द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में आज नवनिर्मित मुक्तिधाम में साफ सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले विविध कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराया एवं इसमें सम्मिलित हो कर अपनी सहभागिता निभाने  की अपील की।

ये भी पढ़ें :  बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सरकार ने किए थे लाखों रुपए खर्च, खंडहरों में तब्दील हुआ शिक्षक आवास

 

इस दौरान पार्षद अशोक जायसवाल, मुकेश जायसवाल, विजय रावत, प्रमोद कश्यप, अशोक गोंड, संतोष गुप्ता, किसान कांग्रेस के विकास दूबे, अशोक केशरी, रमाशंकर दूबे, सनोज दास,  अंकित गुप्ता, सोनू चौबे, अजय गुप्ता, विनोद केसरी, संजय कश्यप, प्रवीण पासवान,आशिष गुप्ता, निसांत गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वार्डवासी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय बोले— जनगणना 2027 राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव
Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment