हरदा के एडिशनल एसपी सहित एसडीएम एवं एसडीओपी हटाये गये

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी), एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत 13 जुलाई को हरदा जिले के एक राजपूत छात्रावास में हुए प्रकरण की विस्तृत जांच कराई गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा कोतवाली के थाना प्रभारी एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को भी आईजी कार्यालय, नर्मदापुरम में अटैच कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  दतिया विधानसभा सीट रिक्त घोषित, कांग्रेस विधायक की गई विधायकी रद्द, नरोत्तम मिश्रा को दी थी मात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई गंभीर लापरवाही को लेकर यह कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment