रायपुर में झमाझम बारिश, अगले तीन दिन मौसम रहेगा मेहरबान, येलो अलर्ट जारी

रायपुर

छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में रातभर हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है। आज मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, सरगुजा और सूरजपुर समेत 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें :  प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसा , बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

मौसम विभाग के अनुसार, अब सिस्टम कमजोर पड़ गया है। आगामी तीन दिनों तक मध्य और उत्तरी भागों के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद राजधानी रायपुर समेत कुछ इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री बघेल व उपमुख्यमंत्री सिंह देव, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल,कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची पर लग सकती है मुहर

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर गंगानगर से पन्ना, डाल्टनगंज, पुरुलिया होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की कड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम की वजह से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ भारी वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि झमाझम बारिश के लिए नया सिस्टम बनाने का इंतजार करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री 24 सितंबर करेंगे छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट का शुभारंभ

इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा में मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment