T20I में फिनलैंड के महेश तांबे का धमाका, सबसे तेज़ 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

फिनलैंड

 फिनलैंड के महेश तांबे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो किसी भी बॉलर का ख्वाब हो सकता है. इस अंजान क्रिकेटर ने T20Is में सबसे तेजी से 5 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. महेश तांबे ने एस्टोनिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने सिर्फ आठ गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया. इससे पहले सबसे तेजी से 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बहरीन के जुनैद अजीज के नाम था. उन्होंने 2022 में जर्मनी के खिलाफ महज 10 गेंद में 5 विकेट झटक लिए थे.

ये भी पढ़ें :  बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीसीसीआई को दिया 538 करोड़ का झटका? समझिए पूरा मामला क्या है

फिनलैंड और एस्टोनिया के बीच रविवार को तीसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच में फिनलैंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए एस्टोनिया को 19.4 ओवर में 141 रन पर ढेर कर दिया. एस्टोनिया ने एक समय 2 विकेट पर 104 रन बना लिए थे और अच्छे स्कोर की ओर बढ़ रहा था लेकिन महेश तांबे ने उसकी गाड़ी पटरी से उतार दी. महेश तांबे ने एस्टोनिया के मध्यक्रम को तहस-नहस करते हुए स्टेफन गूच, साहिल चौहान, मुहम्मद उस्मान, रुपम बरुआ और प्रणय गीवाला के विकेट लिए. उन्होंने इन पांच बैटर्स को सिर्फ 1.2 ओवर में ही आउट कर दिया. मैच में उनका बॉलिंग एनालिसिस 2-0-19-5 रहा.

ये भी पढ़ें :  फ्रेंच ओपन 2026: सानिया मिर्जा ने बताया क्यों जोकोविच हैं खिताब के बड़े दावेदार

फिनलैंड ने इसके बाद बेहतरीन बैटिंग करते हुए 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. उसकी ओर से अरविंद मोहन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. अरविंद ने 60 गेंद में 67 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने फराज मेहती अब्बास (19) और जॉर्डन ओ’ब्रायन (18) के अहम साझेदारियां कर टीम को जीत दिलाई. फिनलैंड ने इस जीत के साथ ही टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें :  रमीज राजा ने शान मसूद विवाद पर खुलकर की बात, 'पाकिस्तान जिंदा ही सोशल मीडिया पर है'

साहिल के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
एस्टोनिया अब दो दिलचस्प रिकॉर्ड का हिस्सा बन गया है. एस्टोनिया के साहिल चौहान ने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक बनाया था, जो टी20 इंटरनेशनल मैचों का सबसे तेज शतक है. अब एस्टोनिया के खिलाफ सबसे तेज 5 विकेट का रिकॉर्ड बन गया है.

Share

Leave a Comment