मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की बाढ़ प्रभावित गांवों से 300 लोगों के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना

शिवपुरी 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले में आज भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ, जिला पुलिस बल और प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों से 300 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करने की सराहना करते हुए कोटि-कोटि नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के शिवपुरी जिले में भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ, जिला पुलिस बल और प्रशासन ने तत्परता, साहस ओर समप्रण का परिचय देते हुए बाढ़ प्रभावित गांवों से 300 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेना ने अल्प समय में आकर अदम्य साहस तथा कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए ऑपरेशन को सफल बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी जवानों और अधिकारियों के समर्पण और निस्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर बना उद्योगों का प्रमुख केंद्र, 2 साल में शुरू हुए 44,000 उद्यम, 1.70 लाख को मिला रोजगार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment