राहुल गांधी पर शकुन रानी केस में शिकंजा, दो बार वोट डालने वाले दस्तावेज़ को बताया फर्जी

कर्नाटक
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को वोट चोरी के आरोपों पर नोटिस भेजा है। 7 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया, 'चुनाव आयोग के आंकड़ों बता रहे हैं कि शकुन रानी ने दो बार मतदान किया। यह ईसी का डेटा है। इस आईडी कार्ड पर 2 बार वोट डाला गया है। इस पर जो टिक है, वो पोलिंग बूथ के अधिकारी का है।'

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में जिन जिलों में कांग्रेस अध्यक्षों के पद खाली है वहां एक सप्ताह के भीतर नाम की घोषणा हो जाएगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से शुरुआती तौर पर जांच की गई। इसमें पता चला कि राहुल गांधी की ओर से प्रेजेंटेशन में दिखाए गए टिक मार्क ईसी के आधिकारिक दस्तावेज नहीं हैं। इसके अलावा, शकुन रानी ने भी बयान दिया है कि उन्होंने केवल एक बार ही मतदान किया। न कि दो बार, जैसा कि आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें :  बिहार चुनाव के बाद अब BMC फोकस में! BJP ने मुंबई यूनिट में किए बड़े बदलाव, 4 नए महासचिव नियुक्त

इसे देखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी से उन दस्तावेजों को उपलब्ध कराने की मांग रखी है, जिनके आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि शकुन रानी या किसी अन्य व्यक्ति ने दो बार मतदान किया। यह दस्तावेज इस मामले में विस्तृत जांच के लिए आवश्यक बताया गया है। नोटिस में कहा गया कि इन दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  अभाविप ने कृषि विभाग में भर्ती हेतु कृषि मंत्री रामविचार नेताम को सौंपा ज्ञापन 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment