धमतरी में ट्रिपल मर्डर: अन्नपूर्णा ढाबा के पास दौड़ा-दौड़ाकर तीन युवकों की निर्मम हत्या

धमतरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुछ हमलावरों ने मिलकर तीन युवकों की हत्या कर दी। तिहरे हत्याकांड से जिले में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

बीती रात रायपुर से कुछ युवक धमतरी के अर्जुनी थाना इलाके के सेमरा गांव के रहने वाले राहुल के यहां पहुंचे थे। इस दौरान रायपुर से आए दो भाई सुरेश तांडी (34) नितिन तांडी (32) संतोषी नगर, आलोक ठाकुर (28) सेजबहार अपने अन्य एक दोस्त और राहुल के साथ देर रात खाना खाने के लिए निकले।

ये भी पढ़ें :  आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

जैसे ही ये लोग भोयना गांव के अन्नपूर्णा ढाबा के पास पहुंचे तो कुछ काम के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां पर कुछ युवक पहुंच गए। इन पांच युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते हमलावरों ने रायपुर और सेमरा से पहुंचे युवकों को दौड़ा दौड़ा कर धारदार खंजर जैसे हथियार से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें :  बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार स्कूल की बस विधानसभा रोड पर पलटी

हमले में रायपुर से पहुंचे सुरेश तांडी और नितिन तांडी (दोनों भाई) और आलोक ठाकुर को मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल और एक अन्य युवक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

वहीं, सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से तीनों के शव को अस्पताल लाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, तीन हत्याओं के मामले में आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है, कुछ आरोपी नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर साहित्य उत्सव–2026: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना का राष्ट्रीय उत्सव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment