बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग

बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग होंगे शामिल

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश खेल विभाग का आयोजन

भोपाल

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में देशभक्ति से ओत-प्रोत विशाल जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 अगस्त 2025 की सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होगा।

ये भी पढ़ें :  जल गंगा संवर्धन अभियान: प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में हुई जल सहेजने की गतिविधियां

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। मध्यप्रदेश खेल विभाग ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनकर देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करें।

ये भी पढ़ें :  सीएम यादव का वार: राहुल गांधी की सोच में ‘अर्बन नक्सलाइट’ मानसिकता झलकती है

बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का रंग

तिरंगा यात्रा में 50 से अधिक बोट बड़े तालाब की लहरों पर तिरंगे के साथ देशभक्ति का अद्वितीय संदेश देंगी। 100 से अधिक वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे और विभिन्न स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ के माध्यम से देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना शक्तिशाली राष्ट्र, अब सहन नहीं होगा अन्याय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

यह कार्यक्रम न केवल राजधानीवासियों के लिए एक रोमांचक और प्रेरणादायक अनुभव होगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रप्रेम, एकता और समर्पण का संदेश भी देगा।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment