राजस्थान में मानसून ट्रफ लाइन से मौसम हुआ बदल, 15-16 अगस्त को भारी बारिश की संभावना

जयपुर 
मौसम विभाग ने आज रविवार 10 अगस्त के लिए राजस्थान के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत झुंझुनू, चूरू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों के आस-पास क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली संग हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20-30 KMPH की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  हल्देश्वर महादेव दर्शन से लौटते समय बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, दस घायल

श्रावण के आखिरी दिन शनिवार को जयपुर सहित अन्य जिलों में दिनभर उमस के बाद शाम को इंद्रदेव मेहरबान हुए। हल्की से मध्यम बारिश का दौर 20 से 25 मिनट तक रहा। इस दौरान जयपुरवासियों को रक्षाबंधन पर्व पर गर्मी से राहत मिली। शाम को मौसम पूरी तरह सुहावना रहा। करौली, अलवर, दौसा में भी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें :  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक 12 अगस्त तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान पूरे राज्य में सामान्य से कम बारिश होगी। दूसरे हफ्ते में बारिश का जोर 15 से 21 अगस्त के बीच तेज रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक जयपुर में 7.4, अलवर में 7.2, करौली में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। इधर जयपुर के तापमान में बीते 24 घंटे में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-मंत्रिमण्डल की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय, नवगठित जिलों एवं संभागों का पुनर्निर्धारण समान पात्रता परीक्षा स्कोर 3 वर्ष तक वैध

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment