Breaking
23 Nov 2026, Mon

विजन डॉक्यूमेंट बहस पर सीएम योगी का तंज – सपा के लिए PDA का मतलब ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’

 लखनऊ

यूपी विधानसभा में बीते 24 घंटे से हो रही विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर सीएम योगी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में 187 वक्ताओं ने इस पर अपने विचार रखे हैं। मैं सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देता हूं।

अलग-अलग विचारधारा के आए विचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में यूपी के विकास विजन डाक्युमेंट 2047 के पर चर्चा के लिए सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। बीते 24 घंटे में चर्चा में 187 सदस्यों ने भाग लिया। अब इस हम लोगों की राय लेकर रणनीति बनानी है। यह जरूरी है कि सदस्य इसमें भाग लें और इसमें रुचि लें। इस चर्चा ने 24 घंटे में साबित किया है कि भले ही हमारी विचारधारा अलग हो पर प्रदेश के विकास के लिए हम सभी साथ हैं। ये इस चर्चा से संदेश निकला है।

ये भी पढ़ें :  पुलिस कस्टडी में मौत: मृतक मोहित के परिवार ने CM योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

उम्मीदों का केंद्र बना उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पहली इंवेस्टर समिट का उद्धाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश अब पूरे देश की उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। कल स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राज्य बनना है। हम सभी जानते हैं कि ऐसा तभी हो सकता है जब सभी राज्य अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बीते 24 घंटे में सदन में हुई चर्चा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में एक योगदान है।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, एटीएंडसी हानि में उल्लेखनीय कमी

रात भर जागकर सदस्यों ने लिया भाग
इस चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों ने रुचि ली और कई सदस्यों ने तो रात भर जग कर सदन का संचालन किया। देश में खुशहाली हो तरक्की हो और इसमें प्रदेश का हर नागरिक इसका हिस्सा हो ये हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2047 तक इन 100 वर्षों में देश ने कितनी लंबी यात्रा की इसका मूल्यांकन करने का ये सही समय है।

सपा के लोगों का कहा कूप मंडूक
इस मौके पर सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा कि वो जब अपनी विवेक से बोलते हैं तो अच्छा बोलते हैं। उन्होंने एक शेर के माध्यम से तंज कसा

ये भी पढ़ें :  यूपी में छात्र प्रदर्शनों पर CM योगी सख्त, लापरवाही पर अफसरों की तय होगी जवाबदेही; निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात

बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू,
लगा के आग बहारों की बात करते हैं।
जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं,
वही नसीब के मारों की बात करते हैं।

उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कूंप मंडूक हैं। अब वो पीडीए की बात करते हैं जिसका मतलब है कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है और ये लोग परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी की तरह काम कर रहे हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *