जयपुर: सिरसी रोड पर पेट्रोल पंप लूट, पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार

जयपुर

जयपुर के सिरसी रोड स्थित मामा फिलिंग स्टेशन पर रविवार देर रात पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर 48 हजार रुपए लूटने की घटना सामने आई है। वारदात में शामिल एक युवक हर्ष यादव, निवासी गोकुलपुरा को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हैं।

बोतल में पेट्रोल भरने की जिद पर हुआ विवाद
पेट्रोल पंप के मालिक जगदीश के अनुसार, एक युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पहुंचा और बोतल में पेट्रोल भरवाने की जिद करने लगा। नियमों के अनुसार जब सेल्समैन ने पेट्रोल देने से इनकार किया, तो वह युवक वहां से चला गया। कुछ समय बाद वह अपने दोस्तों के साथ एक कार में लौटा। आते ही उन्होंने पंप कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी और कैश काउंटर से ₹48 हजार रुपये लूट लिए।

ये भी पढ़ें :  Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: 24,752 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा-इंटरव्यू होगा चयन; अनपढ़ भी कर सकते हैं आवेदन

पेट्रोप पंप कर्मी पर चढ़ाई कार
यही नहीं बदमाशों ने लूट की वारदात करने के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट की। इसके बाद तेज रफ्तार से कार लाकर पेट्रोल पंप कर्मी के उपर चढ़ा दी। हालांकि कार की टक्कर लगने से पंप कर्मी दूर जा गिरा।

सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
वारदात रात करीब 2 बजकर 55 मिनट पर हुई। पेट्रोल पंप से पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी गई। लेकिन बिंदायका थाना पुलिस करीब 4.30 मिनट पर वारदात वाली जगह पहुंची। इसी दौरान हर्ष यादव अपनी बाइक लेने के लिए पंप पर वापस आया। वहां मौजूद कर्मचारी ने उसे पहचान लिया और पुलिस की मदद से उसे मौके से पकड़वा लिया।

ये भी पढ़ें :  पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का निधन

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस फिलहाल हर्ष यादव से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य फरार युवकों की तलाश में जुट गई

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment