रक्षाबंधन पर मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, स्कूटी और दुपट्टा पुल पर मिला

आरंग

आरंग के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल से शादीशुदा महिला के महानदी में छलांग लगा दी. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे है. महिला की तलाश की जारी है.

ये भी पढ़ें :  'यीशु को मानो, प्रार्थना करो, आ जायेगी रोशनी।' नेत्रहीन युवती को दिया गया था झांसा, VHP ने न केवल किया मामले का भंडाफोड़, बल्कि पांव पखारकर कराई घर वापसी

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी दी कि महानदी पुल पर महिला की स्कूटी मिली है. साथ ही पुल की रेलिंग में दुपट्टा बंधा है. जिससे महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी उम्र (27 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है, लेकिन कूदने की आशंका के कारण गोताखोर महानदी में महिला की तलाश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  जनजातीय गौरव दिवस 2025: राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा—आदिवासी संस्कृति का संरक्षण समय की आवश्यकता

महानदी में छलांग लगाने वाली महिला रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. महिला की शादी दो वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी. दोनों को ढाई माह का बच्चा भी है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment