रक्षाबंधन पर मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, स्कूटी और दुपट्टा पुल पर मिला

आरंग

आरंग के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल से शादीशुदा महिला के महानदी में छलांग लगा दी. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे है. महिला की तलाश की जारी है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-2500 किलो नकली पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने की फैक्टरी सील

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने जानकारी दी कि महानदी पुल पर महिला की स्कूटी मिली है. साथ ही पुल की रेलिंग में दुपट्टा बंधा है. जिससे महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी उम्र (27 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है, लेकिन कूदने की आशंका के कारण गोताखोर महानदी में महिला की तलाश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  तेज रफ्तार कार ट्रेलर से भिड़ी, एक ही गांव के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

महानदी में छलांग लगाने वाली महिला रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. महिला की शादी दो वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी. दोनों को ढाई माह का बच्चा भी है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment