श्रद्धा कपूर करेंगी मराठी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर की भूमिका

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर मराठी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि छावा के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर अब एक नई और दमदार फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाती नजर आ सकती है।

ये भी पढ़ें :  15 मई 2026 राशिफल: करियर, प्रेम और पैसों में किस राशि की चमकेगी किस्मत?

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर मराठी नौटंकी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर का किरदार निभाएंगी। विठाबाई नारायणगावकर को ‘तमाशा क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने पहले ही मराठी नर्तकी विठाबाई नारायणगावकर के परिवार से इस फिल्म के लिये राइट्स हासिल कर लिए हैं। फिल्म योगीराज बागुल की किताब ‘तमाशा: विट्ठल बाईच्या आयुष्याचा’ पर आधारित होगी जो विट्ठाबाई के जीवन की सच्ची घटनाएं बताती है।

ये भी पढ़ें :  नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज मिसमैच्ड सीजन 3 जल्द होगी रिलीज़

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment