बनछोर परिवार के द्वारा जनहित में की गई सकारात्मक पहल,समाज हित में पेश की एक अनूठी मिसाल

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक  21दिसम्बर2023

21 दिसंबर को दुर्ग जिले के ग्राम हथखोज में कृष्णा बनछोर द्वारा निर्मित हाल एवं वाचनालय कक्ष युक्त यशोदय भवन का लोकार्पण किया गया। हथखोज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में स्वर्गीय यशोदा बनछोर और स्वर्गीय उदय राम बनछोर की स्मृति में उनकी पुत्रवधू कृष्णा बनछोर द्वारा बनवाया गया है इसमें शाला की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में रवि शंकर विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुल सचिव एवं विवेकानंद विद्यापीठ रायपुर के सचिव डॉक्टर ओम प्रकाश वर्मा भीखम लाल बनछोर रमाकांत बनछोर पार्षद राकेश बनछोर पारस बनछोर अनिल बनछोर एवं ग्राम हथखोज के गणमान्य नागरिक व प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

बनछोर परिवार के द्वारा जनहित में की गई इस सकारात्मक पहल से शाला के सभी छात्र लाभान्वित होंगे और विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जा सकेंगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment