दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला, कई इलाकों में तेज बारिश

नई दिल्ली
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को शाम को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में यलो अलर्ट जारी किया था। इस बारिश की वजह से लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। झमाझम बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी का पुतिन को तोहफा बना खास संदेश, कश्मीरी केसर से चमकी जम्मू-कश्मीर के किसानों की उम्मीद

पिछले दस दिनों से जेवर क्षेत्र में वर्षा न होने से लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल था। वहीं धान सहित खरीफ की सभी फसलों में सिंचाई को लेकर किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी थी। लेकिन शनिवार दोपहर तेज हवा के साथ बादलों का रूख बदला और रिमझिम वर्षा शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें :  दो प्रधानमंत्री जिन्होंने कभी नहीं फहराया लाल किले पर तिरंगा – जानें इसके पीछे का कारण

शाम होते होते जोरदार वर्षा से मौसम सुहावना हो गया जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। किसानों के खेतों में खड़ी धान,गन्ना, बाजरा व ज्वार सहित सभी फसलों में सिंचाई का काम भी पूरा हो गया जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें :  ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर का पहला भारत दौरा, ट्रेड डील के बाद रिश्तों में नई गर्माहट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment