Ram Mandir Inaugration : 22 जनवरी अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 जनवरी, 2024

 

रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सीएस-2 (घघ) और विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ), एफएल-3 (होटल-बार), एफएल-7 (सैनिक कैंटीन) एवं मद्य भंडागार जगदलपुर और भांग-भांगघोटा जगदलपुर को 22 जनवरी सोमवार तथा 26 जनवरी शुक्रवार को पूर्णतः बन्द रखे जाने आदेशित किया गया है। उक्त दोनों दिवस मदिरा विक्रय एवं भांग-भांगघोटा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए 12 तारीख से टिकट मिलेंगी ऑनलाइन... बैठक में ज़रूरी व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में नियत दिवस पर न तो मदिरा एवं भांग-भांगघोटा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा एवं भांग-भांगघोटा का संव्यहार हो सके, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इस आदेश का कड़ाई से परिपालन कराये जाने के निर्देश सर्व सम्बंधित अधिकारियों दिए गए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment